फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र में दो दिन पहले हुए अमितदीप सिंह की हत्या के छह अभियुक्तों की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में घायल युवक लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद के समझौते के लिए बुलाकर अमितदीप की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस सभागार में घटना के बारे में जानकारी दी। बताया कि हैदरगढ़ के बरावां निवासी अमितदीप सिंह व कुलदीप तिवारी का दिलीप शुक्ला उर्फ सोनू से चार-पांच दिन पूर्व विवाद हुआ था। इस मामले में समझौते को लेकर 30 जून की रात दिलीप ने दोनों को गांव के बाहर स्थित अपने पोल्ट्री फार्म पर बुलाया था। वहां पर शिव प्रकाश सिंह उर्फ झब्बन, कामेश, पवन सिंह, तौफीक, मानसू व सत्यम शुक्ला पहले से मौजूद थे। समझौते के दौरान हुए विवाद में दिलीप ने तमंचे से अमितदीप व कुलदीप तिवारी को गोली मार दी। गंभीर हालात में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुलदीप को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी तौफीक, शिवप्रकाश उर्फ झब्बन, कामेश, पवन सिंह, मानसू उर्फ अनुज व सत्यम शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। दिलीप फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें