बाराबंकी। घुंघटेर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय बालिका गुरुवार रात खेत गई थी। इस दौरान गांव के अंकित नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। परिवार के लोग किशोरी की तलाश करते हुए गांव के बाहर बाग में पहुंचे तो वहां वह बेहोश पड़ी मिली। होश में आने पर किशोरी ने घटना के बारे में बताया। पीड़िता के पिता ने घटना की तहरीर थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।