बाराबंकी। जिले के दो थानों की पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये के इनामी तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के तहत प्रभारी लोनीकटरा अशोक कुमार यादव की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह पांच-पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी गोविंद कुमार निवासी शिवपुरा थाना बंथरा, लखनऊ व आजम निवासी ग्राम तेजवापुर थाना लोनीकटरा को त्रिवेदीगंज तिराहे से गिरफ्तार किया है। ये दोनों शातिर बदमाश हैं। इनके खिलाफ चोरी व लूट के कई मामले दर्ज होने के चलते पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया था। वहीं, रामसनेहीघाट पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश नबी हुसैन निवासी सालेह नगर, बंगला बाजार रोड, थाना आशियाना, लखनऊ को बृहस्पतिवार सुबह हाईवे से पकड़ा है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेजा है।