बाराबंकी। मसौली पुलिस ने सोमवार रात दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 450 ग्राम मार्फीन बरामद की है। क्षेत्र के ग्राम बांसा के पास पकड़े गए तस्कर की पहचान ग्राम बांसा कटरा निवासी नसरुद्दीन अंसारी और मकबूल अंसारी के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तस्करों का एक गैंग है। ये लोग केमिकल के जरिये मार्फीन को तैयार करते हैं। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए चर्चित जैदपुर क्षेत्र के ग्राम टिकरा के बाद अब मसौली क्षेत्र सुर्खियों में आ रहा है। मसौली पुलिस ने दो माह के दौरान तीसरी बार बड़ी कामयाबी हासिल की। पांच मार्च को कस्बा बांसा में 950 ग्राम मार्फीन के साथ तीन तस्करों को पकड़ा। तीन मई को एक व्यक्ति 300 ग्राम मार्फीन के साथ दबोचा गया।