बाराबंकी। सतरिख पुलिस ने दस-दस हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एएसपी अशोक कुमार के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों के नाम मित्रसेन निवासी ग्राम अम्बरपुर थाना जहांगीराबाद व अनिल कुमार वर्मा निवासी ग्राम कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट हैं। दोनों को बृहस्पतिवार को सतरिख कस्बे से गिरफ्तार किया गया है। गैंगेस्टर एक्ट के केस में दोनों वांछित थे। सुराग न लगने पर गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।