फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस हड़पने का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। छात्रों की फीस के लाखों रुपये हड़पने के आरोप में जीआईसी के एक लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब दो माह पहले पकड़ में आए इस मामले में डीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी पंकज श्रीवास्तव निवासी सत्यप्रेमीनगर को शुक्रवार सुबह बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास 10 हजार रुपये बरामद हुए। आरोप है कि शहर के जीआईसी में तैनात लिपिक पंकज श्रीवास्तव ने वर्ष 2016 से 2018 के बीच छात्रों की फीस के लाखों रुपये गबन किया था। इस मामले में डीआईओएस की जांच के बाद डीएम ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश किया था। पुलिस ने नौ सितंबर को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें