बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंपों ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पति व पुत्र घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पुलिस ने टैंपो चालक को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम आलापुर निवासी मोहम्मद मेराज (32), पत्नी नूरबानो (30) व बेटे फरान (7) के साथ शुक्रवार दोपहर बाइक से बाराबंकी शहर जा रहा था अयोध्या हाईवे पर एक टैंपो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नूरबानो की मौके पर ही मौत हो गई। मोहम्मद मेराज व उनका बेटा फरान घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर टक्कर मारने वाले टैंपो चालक पवन शर्मा को हिरासत में लिया है। चालक को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई जहां लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।