फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय भिड़े तीन कंटेनर, एक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर रविवार देर रात ओवरटेक करने के प्रयास में तीन ट्रक (कंटेनर) आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक चालक की मौत हो गई। वहीं अन्य किसी को चोट नहीं पहुंची है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर असेनी गांव के पास रविवार देर रात हुआ। ओवरटेक करने के दौरान तीन तेज रफ्तार ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक ट्रक के चालक शिवकुमार (35) पुत्र रामलखन निवासी ग्राम मड़वारी कला, लालगंज जिला मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य ट्रकों पर सवार लोगों को चोट नहीं पहुंची है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा में उसकी मौत हो गई है। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
हादसे में अधेड़ की मौत, नहीं हुई पहचान
अयोध्या हाईवे पर सफरगंज के पास रविवार देर रात 50 वर्षीय एक व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें