बाराबंकी। मसौली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 290 ग्राम मार्फीन बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत की टीम ने शनिवार रात राहुल निवासी ग्राम सूरतगंज थाना मोहम्मदपुर खाला को बिन्दौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक उसके पास 290 ग्राम मार्फीन, तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।