फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
मगरमच्छ को पकड़ कर ले जाती टीम। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र के ग्राम कुदनापुर मजरे बंभौरा लोदी में शनिवार रात एक मगरमच्छ के पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आधी रात को भीड़ लाठी-डंडे लेकर मगरमच्छ को भगाने में जुट गई। इस बीच सूचना जैदपुर पुलिस को दी लेकिन सुबह तक कोई नहीं पहुंचा। रविवार को पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और ले जाकर घाघरा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शनिवार रात आबादी के नजदीक ही एक मगरमच्छ को देखा। यह खबर गांव में फैलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर मगरमच्छ रेंगते हुए पास के एक छोटे से तालाब में चला गया। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने तालाब को घेर लिया और सूचना पुलिस को दी। रात भर पुलिस व अन्य कोई सरकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीण मगरमच्छ की निगरानी करते रहे। रविवार दोपहर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद उसे घाघरा नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग जमा रहे। वन दरोगा इतरत उल्ला खां ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें