बाराबंकी। सतरिख पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एएसपी आरएस गौतम ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम ने छेदा नगर से मजीठा जाने वाले मार्ग के पास जुबैर निवासी रसौली थाना सफदरगंज को गिरफ्तार किया है।
जुबैर के पास एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के केस में वांछित था। जुबैर के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसे पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।