बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र में रविवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान दरियाबाद के गांव खजुरिया मजरे सैदखानपुर निवासी रहमत (32) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक रहमत काफी समय से मानसिक रूप से बीमार था।
लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था है। रविवार रात युवक घर से निकल गया। सोमवार सुबह तक उसके वापस न आने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था।