बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने 20-20 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इनामी के नाम इस्लामुद्दीन व रजबुद्दीन पुत्रगण वाजिद अली निवासी सुढ़ियामऊ हैं।
पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर साइकिल चोरी के संदेह पर 25 अगस्त को झब्बन पुत्र रामपाल निवासी विलखिया थाना रामनगर को पेड़ से बांधकर पीटा था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी भाग निकले थे। एसपी आकाश तोमर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20-20 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी इस्लामुद्दीन व रजबुद्दीन को जेल भेज दिया है।