फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा कोठी क्षेत्र के उस्मानपुर में हुआ। गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा का आठ वर्षीय पुत्र यश रविवार दोपहर घर में रखे पंखे के पास कपड़े उठाने गया था। इस दौरान रहा था। उसका शरीर टेबल पर रखे पंखे से छू गया। पंखे में करंट उतरा था। करंट की चपेट में आने से यश गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी पर परिवारीजन उसे सीएचसी कोठी ले जा रहे थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें