बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस ने एक तस्कर को सौ ग्राम मार्फीन के साथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात जैदपुर रोड पर जंगल पुलिया के पास सुनील लोनिया निवासी ग्राम टेकुआ मजरे बसारी थाना मोहम्मदपुर खाला को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास सौ ग्राम मार्फीन बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक सुनील के खिलाफ कई थानों में केस दर्ज होने की जानकारी मिली है।