फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज से घरों के उपकरण फुंके, दो महिलाएं झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही के चलते क्षेत्र के एक गांव में हाई वोल्टेज की आपूर्ति होने से दर्जनों घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। चपेट में आने से दो महिलाएं झुलस गई। सूचना के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर में शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सामान्य लाइन में हाई वोल्टेज की सप्लाई होने स घरों में लगे मीटर, फ्रिज, टीवी व अन्य उपकरण फुंक गए। कई घरों में बिजली की वायरिंग झुलसने से धुंआ भर गया। यह देख स्विच बंद करने गई मुन्नूलाल की पुत्री मीरा व शिवकुमार की पत्नी सीमा करंट से झुलस गई। परिवारीजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया है। गांव के शिवकुमार, भगौती प्रसाद, रामतीरथ समेत कई घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए।
इससे ग्रामीणों में हड़कंम मच गया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर से गांव आई लाइन के ऊपर से एचटी लाइन निकली है। उसके ढीले तारों से हाई वोल्टेज की आपूर्ति हुई। ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर तक कई बार फोन करने के बाद भी किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। उधर क्षेत्र के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि एलटी लाइन पर 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से कुछ समय के लिए घरों में हाई वोल्टेज चला गया। इससे दो महिलाओं को करंट लगा है। लाइन को सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें