बाराबंकी। किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को एक युवक गत माह बहला कर अपने साथ ले गया था। उसने नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फोटो खींच ली। डर के चलते किशोरी ने परिवारीजनों को घटना के बारे में नहीं बताया।
गत सप्ताह आरोपी ने किशोरी का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया आरोपी बृजेश कुमार को गिरफ्तार करने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी मार्फीन की तस्करी में भी जेल जा चुका है।