कोटवाधाम। तहसील क्षेत्र में जेनेरिक दवाओं के दाम में मनमाना अंतर मरीजों की जेब पर भारी पड़ रहा है। कोटवाधाम, बदोसराय और सिरौलीगौसपुर में अधिक कीमत वसूली की शिकायतें हैं, जबकि खजुरी में वही दवाएं सस्ती मिल रही हैं। बल्लीपुर निवासी राम सुमिरन मिश्रा ने बताया कि पेंटा की दवा कोटवाधाम में 45 से 50 रुपये, जबकि खजुरी में 24 रुपये की मिली। पशुपालक अनुरेश यादव के मुताबिक, मवेशी की दवा कोटवाधाम में 450 और खजुरी में 175 रुपये की मिली। स्थानीय लोगों ने एमआरपी से अधिक वसूली, बिना वैध डिग्री मेडिकल स्टोर संचालन और नशे की दवाओं की बिक्री के आरोप लगाए हैं।
सीएचसी मथुरानगर के अधीक्षक डॉ. अमित दुबे ने बताया कि शिकायत ड्रग्स इंस्पेक्टर को भेजकर मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस और बिलों की जांच कराई जाएगी।