बाराबंकी। जहांगीराबाद के महुआमऊ स्थित राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के तहत युवाओं को फैक्टरियों के माध्यम से प्रशिक्षित करने के लिए आईटीआई परिसर में 31 मार्च को अप्रेंटिससिप मेले का आयोजन किया जाएगा।
इसमें जिले की मेसर्स चेयरटेक प्रा.लि., आर्गेनिक इंडिया प्रा.लि., फेयर एक्सपोर्ट्स प्रा.लि. व माया उद्योग प्रा.लि. कंपनियां हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों की ओर से मैकेनिकल व्यवसायों जैसे फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट के सभी आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।
इसके लिए अभ्यर्थी भारत सरकार के नैप्स पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की ओर से 7700 से 8050 रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।