फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 2.70 करोड़ से जिला अस्पताल में होगी अग्निशमन व्यवस्था

Wed, 29 Mar 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल परिसर में आग से बचाव के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। परिसर में बोरिंग कराई जाएंगी और ट्राॅमा से लेकर वार्डों तक मे पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसे लेकर शासन ने स्वीकृति दे दी है। इस काम में करीब दो करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन ने पहली किस्त के रूप में एक करोड़ सात लाख रुपये प्रस्तावित कर दिए हैं। इसका लाभ महिला अस्पताल को भी मिल सकता है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में रोजाना डेढ़ हजार से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। ट्राॅमा सेंटर के अलावा पुरानी बिल्डिंग में कई वार्ड बने हैं। इन जगहों पर भीड़भाड़ का माहौल रहता है। हालांकि, अग्निशमन के लिए जिला अस्पताल में पहले से बोरिंग है और ओपीडी से लेकर वार्ड तक अग्निशमन यंत्र लगे हैं मगर यह व्यवस्था नाकाफी है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने जिला अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था के लिए दो करोड़ 69 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसके लिए पहली किस्त के रूप में एक लाख सात हजार रुपये की किस्त प्रस्तावित कर दी गई है।


जिला अस्पताल को अग्निशमन व्यवस्था से लैस करने के लिए उप्र प्राेजेक्ट कॉरपोरेशन लि. को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल परिसर में ओपीडी, ट्रामा, ब्लड बैंक, पैथालॉजी, होम्योपैथिक विभाग, पुरानी बिल्डिंग, ओटी समेत कई जगहों पर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस व्यवस्था से आग लगने पर तत्काल काबू पा लिया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि पहले से भी इंतजाम है मगर यह कार्य बड़े पैमाने पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें