फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वीरता पुरस्कार के लिए लिए जाएंगे आवेदन

Mon, 22 Jul 2024 06:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार योजना के तहत शिक्षा, खेल व विज्ञान समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का चयन वीरता पुरस्कार के लिए किया जाना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों को पत्र लिखकर बताया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अंतर्गत खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति, नवाचार के क्षेत्र में वीरता पुरस्कार दिए जाने हैं।

राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन कराए जा रहे हैं। इसके लिए जीआईसी प्रधानाचार्य राधेश्याम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 31 जुलाई तक वेबसाइट https://awards.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राधेश्याम ने बताया कि असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले छोटे बच्चे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक असर समाज पर डाला है, ऐसे बच्चों को सम्मानित किया जाना है। इसके लिए बच्चे की आयु पांच वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें