रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। नगर पंचायत के भिटरिया चौराहे पर जय दीप इंडिया द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रविवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में अनुपम यादव व इस्लाम अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत रामसनेही घाट के अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर वर्मा ने किया। दौड़ में 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें पांच किमी मैराथन में 15:35 सेकेंड में पूरा कर अनुपम यादव ने प्रथम स्थान, 16:20 मिनट में नमन पांडेय ने द्वितीय व 16:30 मिनट में पूरा कर सुनील यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 10 किलोमीटर दौड़ 27:30 मिनट में पूरा कर इस्लाम अली ने पहला स्थान, 29:30 सेकेंड में पूरा कर आनंद कुमार ने दूसरा स्थान व 32:00 सेकेंड में पूरा कर मंजूरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं में प्रथम स्थान पाने वालों को 5100 द्वितीय स्थान पर आने वालों को 2100 व तृतीय स्थान आने वालों को 1100 रुपये पुरस्कार दिया। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को वेलफेयर सोसाइटी के रशीद अहमद, कमलेश वर्मा व आयोजक पिंकी सोनी द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।