फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: भरतनाट्यम से सजीव हुईं कान्हा की लीलाएं

Wed, 04 Nov 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 भरतनाट्यम की ओर से प्रस्तुत की गई कान्हा की लीलाएं। 
विज्ञापन
बाराबंकी। ऐतिहासिक देवा मेला की सांस्कृतिक संध्या में मंगलवार को भरतनाट्यम की प्रस्तुतियां हुईं, तो दर्शक दीर्घा से तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। मौका था भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका कृष्ण मधुरम् के भव्य मंचन का। इस मनोहारी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

नृत्य नाटिका की शुरुआत मथुरा के कारागार के दृश्य से हुई। कंस के अत्याचार और कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म के प्रसंग को कलाकारों ने जीवंत कर दिया। इसके तुरंत बाद दृश्य बदला और गोकुल की छटा बिखर गई।
नंद बाबा और माता यशोदा के आंगन की रौनक मंच पर साफ नजर आ रही थी। बालकृष्ण की नटखट लीलाएं, माखन चोरी के प्रसंग और मैया यशोदा के वात्सल्य भाव को कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय से पेश किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का अंतिम पड़ाव में राधा-कृष्ण के अलौकिक महारास के मंचन ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस शानदार नृत्य नाटिका के निर्देशक प्रख्यात भरतनाट्यम कलाकार ‘कलाश्री’ सैयद शमशुर रहमान हैं। उन्होंने पद्म विभूषण गुरु डॉ. सरोजा वैद्यनाथन से विधिवत प्रशिक्षण लिया है। वह राष्ट्रपति भवन और ताज महोत्सव जैसे कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला का जादू बिखेर चुके हैं। वर्तमान में वह लखनऊ स्थित स्वर्ण हंस नृत्य कला मंदिर के जरिये नई पीढ़ी को इस समृद्ध शास्त्रीय परंपरा में प्रशिक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें