फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे की चपेट में अंसारी गांव

Sun, 03 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
खसरे से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंसारी गांव के कई परिवारों में बच्चे खसरे से पीड़ित हैं। गत 15 दिनों से एक-एक कर बीमारी का प्रकोप करीब दस परिवारों मेें फैल चुुका है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन सबसे अनजान बना है। पीड़ित परिवार झाड़-फूंक के सहारे मरीजों के स्वस्थ होने की मनौती कर रहे हैं।  
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही गांवों में संक्रामक बीमारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही व जागरूकता के अभाव में पीड़ित परिवारों तक इलाज नहीं पहुंच रहा है।   कस्बे से सटे अंसारी गांव में सत्येंद्र के पुत्र उत्कर्ष (7), शिवेंद्र के पुत्र कृष्णा (2), अवधेश के पुत्र आलोक (12), दिनेश के पुत्र आदित्य, अनुज की पुत्री शगुन (12) समेत कई अन्य परिवार खसरे से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
  गांव के सुनील पांडेय ने कहा कि बीते 15 दिन से गांव में कई परिवार खसरे से पीड़ित हैं। बताया कि गांव में किसी स्वास्थ्यकर्मी द्वारा पहुंच कर उपचार नहीं दिए जाने से बीमारी लगातार बढ़ रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि अंसारी में खसरा फैलने की सूचना केंद्र पर नहीं है। टीम भेज कर पीड़ितों को दवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें