हाईवे पर बना नोकदार डिवाडर हादसे का सबब बनता जा रहा है। शनिवार देर रात फैैजाबाद से लखनऊ जा रही एक नीली बत्ती लगी कार डिवाडर से जा टकराकर पलटने से बच गई। सूत्रों के मुताबिक कार में लखनऊ जेल के जेलर समेत चार लोग सवार थे जो अपना नाम बताने से मना कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
उधौली हाइवे किनारे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास एक ऐसा नोकदार डिवाइडर बनाया गया है जो रात को दिखाई न देने से हादसे का सबब बनता जा रहा है। इस डिवाडर में न तो रेडियम की प्लेट लगी हैं न ही कोई संकेतक लगा है। शनिवार देर रात फ ैजाबाद से लखनऊ जा रही नीली बत्ती लगी एक कार इसी डिवाइडर से टकरा गयी।
कार आनियंत्रित होकर ओवरव्रिज हाईवे से अंडर पास लिंक पर आ गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला की कार में सवार लखनऊ जेल के जेलर व उनके कुछ साथी थे। हादसे के बाद गाड़ी को सीएचसी परिसर में खड़ी कर सभी लोग बस से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
हाइवे मेंटेनेंस पीएनसी के कौशिक ने बताया कि अधिकारियों से बात चल रही है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा।