जिलाधिकारी अजय यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत जिले में 8 फरवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 15 फरवरी को नामांकन और 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 18 फरवरी को नाम वापसी तथा 3 मार्च को मतदान सुबह आठ बजे से 4 बजे तक होगा। वहीं 6 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।