फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में पहले स्थान पर बरकरार है जिला

Sat, 30 Jan 2016 11:37 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की हुई समीक्षा में जिले ने पहला स्थान बरकरार रखा है। शासन स्तर पर हुई समीक्षा में फैजाबाद मंडल 11वें स्थान से 9वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


बाराबंकी कुल 87 कार्यक्रमों में से 60 कार्यक्रमों में ए, 13 कार्यक्रमों में बी, 2 कार्यक्रमों में सी और 12 कार्यक्रमों में डी स्थान पर है। इस प्रकार कुल 208 अंकों को साथ जिल 79.69 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 7वें और मंडल में पहले स्थान पर है। इसी प्रकार फैजाबाद मंडल कुल 91 कार्यक्रमों में से 52 कार्यक्रमों में ए, 14 कार्यक्रमों में बी, 8 कार्यक्रमों में सी और 17 कार्यक्रमों में डी स्थान मिला है।

इस प्रकार कुल 192 अकाें के साथ वह विकास में 70.33 प्रतिशत के साथ  प्रदेश में 9वें स्थान पर मंडल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि इससे पहले वह प्रदेश में 11वें स्थान पर था। इसी प्रकार अमेठी 150 अंकों के साथ 68.49 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर, सुल्तानपुर 67.45 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और अंबेडकर नगर 60.17 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है। इस बाबत डीएसटीओ डॉ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि शासन स्तर पर हुई विकास कार्यों की समीक्षा में जिले ने पहला स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें