कोटवासड़क। बनीकोडर ब्लॉक क्षेत्र के पांच गांवों में अन्नपूर्णा भवन अधूरे पड़े हैं। निर्माण अधूरा होने के पीछे बजट का अभाव बताया जा रहा है।
दो साल पहले ढेमा, गंजपतिपुर, कंधाईपुर, किठूरी और रामपुर में अन्नपूर्णा भवन स्वीकृत हुए थे। इनमें से केवल किठूरी का भवन ही बनकर तैयार है, जबकि ढेमा, गंजपतिपुर, कंधाईपुर और रामपुर में निर्माण अधूरा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अन्नपूर्णा भवनों का शिलान्यास उत्साहपूर्वक किया गया था पर निर्माण पूरा नहीं हो सका। बीडीओ विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि इन भवनों की लागत नौ लाख 50 हजार रुपये हैं। बजट न मिलने के कारण काम ठप है। बजट के लिए शासन से पत्राचार किया गया है।