फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी के हमले में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा क्षेत्र में घूम रहे आवारा मवेशी के हमले में एक किसान की जान चली गई। यह हादसा जिया का पुरवा मजरे कादिरपुर निवासी संतराम रावत (60) के साथ हुआ। शनिवार शाम को संतराम खेत जा रहे थे। रास्ते में एक छुट्टा मवेशी ने हमला कर दिया। इस हमले में संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंचने से पहले संतराम की मौत गई। ग्राम प्रधान सुशील जायसवाल ने बताया कि छुट्टा घूम रहे एक सांड़ ने संतराम पर हमला किया। यह मवेशी पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है। घटना की सूचना पुलिस व एसडीएम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें