फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना का ग्राफ भले गिरा हो लेकिन मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार 23 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार फतेहपुर के मौलवीगंज में सबसे ज्यादा पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा मसौली के साढ़ेमऊ में दो, दरियाबाद के जमीन हुसैनाबाद में दो और बनीकोडर के भिटरिया में दो लोग संक्रमित मिले हैं। बनीकोडर, सुमेरगंज, जीआईसी, पुलिस लाइन, ओमनगर बस्ती, चंदौली, कुर्सी रोड, पलिया, जीवल, बिछलखा, इब्राहिमपुर आदि स्थानों पर एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उधर 17 मरीज स्वस्थ हो गए जिन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 189 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें