फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिजली न आने से नाराज ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन

Wed, 10 Jul 2024 06:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सूरतगंज क्षेत्र में फतेहपुर सूरतगंज मार्ग पर रोड जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
सुरतगंज (बाराबंकी)। बिजली न आने से आक्रोशित ग्रामीण सूरतगंज बिजली उपकेंद्र पहुंच गए और उसका घेराव किया। इसके बाद और फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग जाम कर दिया। मंगलवार रात करीब नौ बजे सड़क पर सीमेंट का खंभा रखकर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया और जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

सूरतगंज उपकेंद्र से करीब 250 गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है। मोहम्मदपुर खाला, सूरतगंज, जिगनी, हेतमापुर और रानीगंज के पांच फीडरों से बिजली आपूर्ति होती है। यहां सोमवार की रात से गुल हुई बिजली मंगलवार की शाम तक नहीं आ सकी, तो लोगों का सब्र का बांध टूट गया। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे, काफी संख्या में उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे और घेराव कर प्रर्दशन शुरू कर दिया। वे बिजली न आने तक उपकेंद्र पर डटे रहने की बात पर आड़े रहे। वहीं सड़क पर सीमेंट का खंभा रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।
अवर अभियंता एसपी मिश्र ने उपभोक्ताओं को समझने का किया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। सूचना के बाद मोहम्मदपुर खाला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें