फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जीआईसी के नाराज छात्रों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Sat, 21 Sep 2024 05:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर के तमाम छात्र शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। नाराज विद्यार्थियों ने स्कूल में फैली गंदगी, बैठने के लिए सीटों की कमी और बंदरों के आतंक से परेशान होकर तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लगातार शिकायत के बाद भी कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक उनकी परेशानी को दूर कराने के प्रति उदासीन बने हुए हैंं।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर तहसील में मौजूद एसडीएम ने विद्यार्थियों को बुलाकर उनकी परेशानी को सुना। इसके बाद मौके पर ही प्रधानाचार्य को सभी समस्या प्राथमिकता के आधार पर दूर करवाने का निर्देश भी दिया। इसके बाद ही बच्चों का प्रदर्शन खत्म हुआ। सिरौलीगौसपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 1050 छात्रों का पंजीकरण है। शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंचने के बाद हाईस्कूल के तमाम छात्र कॉलेज में फैली गंदगी को देखकर बाहर निकल आए।
इसके बाद एकत्रित विद्यार्थी बाद तहसील परिसर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि कॉलेज में सफाई कर्मचारी न होने से गंदगी का माहौल बना रहता है। खिड़कियों में जाली न होने से बंदर कक्षाओं में घुसकर आतंक मचाते हैं। सीटों की कमी के कारण एक बेंच पर कई बच्चों को बैठने से काफी परेशानी उठाना पड़ती है। एसडीएम प्रीति सिंह ने बच्चों को तहसील सभागार में बैठाकर उनकी परेशानियों को सुनने के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य अनंत यादव को मौके पर बुला कर इन्हें प्राथमिकता पर निस्तारित कराने का सख्त निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें