फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के खिलाफ फूटा गुस्सा

Thu, 07 Jan 2016 11:52 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट एयरवेस में आंतकी हमले के विरोध का असर जिले में व्यापक स्तर पर दिखा। गुरुवार को हिंदु युवा वाहिनी व बर्फानी सेवा समिति के लोगों ने पकिस्तान की शव यात्रा निकाली और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धनोखर चौराहे पर पुतला फूंका।
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व पठानकोट में आतंकी हमले का विरोध पूरा देश कर रहा है। हिंदु युवा वाहिनी व बर्फानी सेवा समिति के कार्यकताओं ने व्यापारियों में मिलकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। मुंशीगंज से धनोखर चौराहे तक पाकिस्तान की शव यात्रा निकाली और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला व झंडा फूंका। इस बीच भारी संख्या में पुलिसकर्मी व एलआई कर्मी मौजूद रहे।

हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शालू वर्मा व बर्फानी सेवा दल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि यदि पाकिस्तान अपनी इन तुच्छ हरकतों से बाज नहीं आएगा तो एक समय ऐसा आएगा कि पूरे भारत का जनाक्रोश मिलकर पाकिस्तान के वजूद तक को मिटा कर रख देगा। इस मौके पर अमन वर्मा, शषेंद्र सिंह, भीमसेन, अमित वर्मा, अभिषेक वर्मा, विकास मौर्य, बृजेश वैश्य, राहुल, तरून, अंकुर, अमित तिवारी, जतिन, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें