फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में इंटर के छात्र व युवक की मौत

Thu, 15 Jan 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मो. फहद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जैदपुर/कुर्सी। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक इंटर का छात्र था और कानपुर से अपने मामा के यहां घूमने आया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

कानपुर जिले के ढकनापुर गोविंदनगर निवासी मो. फहद (18) तीन दिन पहले अपनी मां के साथ बाराबंकी के जैदपुर कस्बे के मोहल्ला चिकना महल निवासी मामा हनीफ के यहां आए थे। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे फहद मामा के परिवार के ही युवक दानिश के साथ इलेक्टि्रक स्कूटी से जैदपुर से कसबा सफदरगंज की तरफ निकला था। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस दौरान जैदपुर-सफदरगंज मार्ग पर नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज के पास में ओवरलोड ट्रॉला व दूध वाहन के बीच ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी बीच में आ गई। ट्रॉला से टक्कर लगने के बाद दोनों स्कूटी से नीचे गिरे तो दूध वाहन का पहिया फहद के ऊपर से गुजर गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। सिर क्षत-विक्षत हो गया। स्कूटी पर पीछे बैठे दानिश के हाथ में चोट आई। दर्दनाक मंजर देख लोग सहम गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मो. हनीफ ने बताया कि फहद अपनी अम्मी के साथ तीन दिन पहले घूमने के लिए आया हुआ था। फहद इंटर का छात्र था। एसएचओ संतोष सिंह ने बताया कि वाहन व चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
उधर, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ना गांव निवासी मिन्हाज (20) बुधवार को बाइक से कस्बा कुर्सी स्थित बैंक आ रहा था। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर जीआईसी निंदूरा के निकट एक तेज रफ्तार दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में घायल मिन्हाज को सीएचसी घुंघटेर से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रात में मौत हो गई। मिन्हाज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस दूसरी बाइक का पता लगा रही है।
विज्ञापन

..........................
कार की टक्कर से युवक गंभीर
रामसनेहीघाट। कोतवाली रामसनेहीघाट के पूरे कोट गांव निवासी संदीप (30) बुधवार देर शाम लखनऊ-अयोध्सा हाईवे से बाइक से घर लौट रहे थे। निबहा कट के पास घर जाने के लिए मुड़े ही थे कि पीछे से आ रही कार की टक्कर से गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें