फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉबकार्ड पर अब भी दद्दू प्रसाद का संदेश

Tue, 16 Feb 2016 11:25 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार के शासन को चार साल साल पूरे हो रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन अब भी बसपा सरकार के दौरान छपे मनरेगा जॉब कार्ड बांट रहा है। जॉब कार्ड में तत्कालीन ग्राम्य विकास मंत्री दद्दू प्रसाद का संदेश छपा हुआ है। यह हाल तब है जब प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप जिले के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

हरख ब्लॉक में मौजूदा समय में 76 ग्राम पंचायते हैं। इसमें डॉ. राम मनोहर लोहिया चयनित ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद, कोला गहबड़ी व मोहम्मदपुर शामिल हैं। इसके पहले सत्र 2014-15 में भी बहलोलपुर, मोहना व करौंदी खुर्द ग्राम पंचायतें डॉ. राम मनोहर लोहिया गांव में चयनित थीं। इसके अलावा तीरगांव, बलछट आदि ग्राम पंचायतें लोहिया गांव में शामिल थीं। सपा की सरकार के करीब चार साल पूरे हो रहे हैं लेकिन बसपा शासनकाल के दौरान छपे मनरेगा के जॉब कार्ड आज तक नहीं बदले गए। जिले के अधिकारियों की लापरवाही से बसपा शासनकाल के ही जॉब कार्ड जारी कर किए जा रहे हैं। मंगरवल ग्राम पंचायत के मजीद अहमद, रुखसाना, रिजवान आदि के जॉब कार्ड पिछले 15 दिन में बने हैं और सभी में तत्कालीन ग्राम्य विकास मंत्री दद्दू प्रसाद का संदेश लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें