फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में खंती में घुसी एंबुलेंस

Thu, 18 Feb 2016 11:25 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज को घर पहुंचाने के बाद वापस पीएचसी जैदपुर जा रही 108 नंबर एंबुलेंस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर खंती में जा घुसी। इसमें सवार चालक व ईएमटी घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने पीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


यह हादसा जैदपुर-सफदरगंज मार्ग पर गुरुवार करीब 11 बजे हुआ। एंबुलेंस पीएचसी जैदपुर से मरीज को सफदरगंज उसके घर छोड़ कर लौट रही थी। जिस समय हादसा हुआ उस समय एंबुलेंस में पायलट वीरेंद्र प्रताप व ईएमटी अनुपम ही मौजूद थे। हादसे में दोनों घायल हो गए हैं।

चालक वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि जर्जर मार्ग से बाइक सवार को बचाने के लिए जैसे ही ब्रेेक लिया एंबुलेंस खंती में जा घुसी। एंबुलेंस के जिला प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि पायलट व ईएमटी को मामूली चोट आई हैं और एंबुलेंस में ज्यादा नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें