फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों को दी जाए आर्थिक मदद

Sat, 26 Mar 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। शनिवार को मंत्री अरविंद सिंह गोप के आवास पर ज्ञापन देने पहुंचे बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2016 में जाने वाले यात्रियों को आर्थिक सहायता दिए जाने के संबंध में श्रीबर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप को पत्र सौंपा है। पत्र में निर्बल वर्ग के लोगों के लिए आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य संबंधी सेवा व बीमा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कई वर्षों से चली आ रही पवित्र अमरनाथ यात्रा लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। श्रीबर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाशनाथ शर्मा ने बताया कि हजारों श्रद्धालु प्रतिवर्ष यात्रा के लिए जाते हैं।

उत्तर प्रदेश से सात लंगर अमरनाथ यात्रा में लगते हैं जिसमें बर्फानीा्वर महादेव सेवा समिति का भी लंगर यात्रा मार्ग केलनार निकट पौषपत्री जोन में लगता है जो सबसे अधिक ऊंचाई पर लगने वाले लगरों में देश का दूसरा लंगर है।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए सहायता दिए जाने के संबंध में शनिवार कोे मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री पत्र ग्राम्य विकास मंत्री को पत्र सौंपा। जिसमें श्रद्धालुओं की यात्रा करने के लिए यूपी सरकार द्वारा दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई जिससे निर्बल वर्ग के लोग यात्रा कर सकें।

चिकित्सा सुविधा के लिए चिकित्सक भेजे जाते हैं इसी क्रम में यूपी सरकार की ओर से बाराबंकी जिला चिकित्सालय से एक फिजीशियन की भी व्यवस्था कराई जाए। इसके साथ ही यात्रियों का दो लाख रुपयेे का जीवन बीमा तथा आकस्मिक दुर्घटना होने पर इलाज के लिए दो लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कराया जाए।

इन मांगों का मांगपत्र ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप को पत्र सौंपा। इस मौके पर भरतलाल सिंह, सुरेंद्र यादव, नीरज यादव, सत्यप्रकाश मिश्र, वेदप्रकाश मिश्र, रवि सोनी, अमित सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें