फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लापुर गांव में फैला खसरा, छह बच्चे बीमार

Sat, 26 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
हेल्‍थ - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
विकास खंड रामनगर क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर रानीमऊ में कई दिनों से संक्रामक रोग अपना पांव पसार रहे हैं। जिसकी चपेट में आकर आधा दर्जन से अधिक बच्चे खसरे की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी रामनगर को दी लेकिन तीन दिन बाद भी कोई स्वास्थ्य कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


विकास खंड रामनगर के अल्लापुर रानीमऊ में एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। जिसकी चपेट में आकर अक्षत वर्मा (5), अंजली (12), अन्नू वर्मा (18), राहुल (20) साक्षी वर्मा (13) आदि बीमार चल रहे हैं।

ग्रामीणों ने गांव में खसरा फैलने की सूचना रामनगर सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकंद पटेल को तीन दिन पहले दिया था लेकिन अभी तक कोई टीम गांव नहीं पहुंची। उधर सीएचसी प्रभारी मुकुंद पटेल का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। रविवार को टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें