फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा कारगिल दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल की पैथालॉजी में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामजी वर्मा करेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से हमेशा से जुड़ा रहा है और इस तरह के कार्यक्रम अक्सर आयोजित करता रहता है। सोमवार को कारगिल दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल की पैथालॉजी में कोविड गाइडलाइन के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर की शुरुआत सुबह दस बजे होगी जो दो बजे तक चलेगा। इसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। पैथालॉजी प्रभारी डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान को लेकर जो भ्रांतियां अब तक लोगों में थीं, वह दूर होती जा रही हैं।
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा लोग अब रक्तदान करने के लिए आगे आने लगे हैं। एक यूनिट रक्तदान करने से हम चार लोगों की जान बचा सकते हैं। इसलिए रक्तदान जरूर करना चाहिए क्योंकि इससे बड़ा पुण्य का और कोई काम नहीं है। रक्तदान करने के लिए भारतीय किसान यूनियन, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, व्यापारी और स्वयंसेवी संगठनों ने अपनी सहमति भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें