फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अमन इलेवन ने एक विकेट से जीता मैच

Thu, 15 Jan 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रामसनेहीघाट के सनौली में क्रिकेट खेलते युवक।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सनौली के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ वर्मा ने किया। उद्घाटन मैच रानीमऊ और अमर इलेवन नरोखर कोटवा सड़क के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। अमन इलेवन ने एक विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर रानीमऊ की टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमर इलेवन ने 12 ओवरों में 150 रन बनाए। रानीमऊ टीम के सामने जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीमऊ की टीम संघर्ष के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। अंतिम ओवर तक चले मुकाबले में अमर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में अमर इलेवन के निहाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके और मात्र 18 गेंदों में 38 रनों की तेज पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गौरव अवस्थी ने 54 रनों की शानदार पारी खेलकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें