फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आई स्कैनर के साथ थंबिंग मशीन की भी रहेगी सुविधा

Wed, 29 Oct 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धान खरीद की शुरूआत में आई स्कैनर को लेकर समस्या आने लगी है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए थंबिंग मशीन की मांग भेजी गई है। जिससे सरकारी क्रय केंद्रों पर धान लेकर आने वाले किसानों का धान आसानी से तौला जा सके और उन्हें असुविधा न हो।
विज्ञापन

जिले में 25 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो चुकी है। पहली बार आंखों की पहचान (आई स्कैनर) के माध्यम से धान खरीद होनी है। लेकिन आई स्कैनर को लेकर कई समस्याएं आने लगी हैं। किसानों ने बताया कि कई-कई बार मशीन आंखों के सामने ले जाने के बाद भी वह स्कैन नहीं कर रही है। जिससे परेशानी हो रही हैं। क्रय केंद्र प्रभारियों ने इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्या दूर कराने की मांग की थी। कहा कि आई स्कैनर के साथ ही यदि थंबिंग मशीन भी उपलब्ध करा दी जाए तो काफी हद तक किसानों को सुविधा होगी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि किसानों को हो रही दिक्कतों और केंद्र प्रभारियों की मांग को देखते हुए थंबिंग मशीन की डिमांड शासन को भेजी गई है। जब दोनों मशीनें उपलब्ध होंगी तो किसानों को तौल कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें