फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: इंटर्नशिप के दौरान रैंगिंग व मॉब लिचिंग का आरोप

Sat, 29 Jun 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हिंद मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों ने सीनियर्स पर रैंगिंग व मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस दो लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दोनों पीड़ित चिकित्सकों ने एसपी दिनेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह हिंद मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे हैं। इस दौरान दो सीनियर लगातार उनकाे प्रताड़ित कर पैसे की मांग करने के साथ रैगिंग कर धमकाते हैं। आरोप लगाया कि सीनियर, जूनियर व बैचमेट के साथ हॉकी से मारपीट के साथ मॉब लिचिंग करते है। पुलिस चौकी पर शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके भय से बीते एक सप्ताह से वह अस्पताल भी नहीं जा रहे हैं। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने मामला बताते हुए कहा कि यह छात्रों के आपसी टकराव का मामला लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जबकि हिंद मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एसएनएस यादव ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें