फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप निराधार, शासन को भेजे 180 प्रस्ताव : फरीद

Thu, 23 Jul 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री द्वारा रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर दिए गए संबोधन पर भी जिले की सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री व रामनगर के विधायक फरीद महफूज किदवई ने इसका पलटवार किया। उन्होंने दावा किया कि विधायक बनने के बाद से अब तक वह शासन को करीब 180 विकास प्रस्ताव भेज चुके हैं। इन प्रस्तावों की प्रतियां भी उन्होंने सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सामने प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित प्रेसवार्ता में रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई ने कहा कि 20 जुलाई को महादेवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंच से यह आरोप लगाया था कि उन्होंने रामनगर के विकास के लिए शासन को कोई प्रस्ताव नहीं दिया। यह आरोप तथ्यहीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें