फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: इलाज में लापरवाही से युवक की मौत का आरोप

Sun, 04 Oct 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। जिला अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी सुरेश गौतम (25) की तीन दिन पहले बीमारी से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कस्बे के एक निजी क्लीनिक के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पत्नी के अनुसार, हालत बिगड़ने पर सुरेश को भटखेरा के निजी क्लीनिक में दिखाया गया। डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया और लखनऊ ले जाने की सलाह दी। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सुरेश की मौत हो गई। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
आरोपी डॉक्टर राधेश्याम मौर्या ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि मरीज की हालत बेहद खराब थी। उन्होंने कोई दवा नहीं दी, बल्कि सीधे लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। उनका कहना है कि सुरेश का इलाज गांव में किसी अन्य व्यक्ति से कराया जा रहा था। सीओ समीर सिंह ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें