मतदाता बोले, मतदान उसी को जो विकास पर दे ध्यान
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव की घोषणा और राजनीतिक दलों द्वारा घोषित प्रत्याशियों या संभावित प्रत्याशियों पर जागरूक मतदाताओं ने अपना मंथन शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे जनपद में प्रत्याशियों का परिदृश्य साफ हो रहा है वैसे-वैसे वोटराें का विजन भी स्पष्ट होता जा रहा है।
जहां कहीं भी दो-चार लोग परिचित के जमा होते हैं तो माननीय या संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा जरूर करते हैं। अपना नया जनप्रतिनिधि चुनने के संबंध में वोटर क्या सोचते हैं यह जानने के लिए सोमवार को अमर उजाला की टीम नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में उनके बीच पहुंची।
कुछ देर बाद जब वहां मौजूद लोगों से बातचीत शुरू हुई तो सभी ने अपने मन की बात खुल कर रखी। कहा हमारा प्रतिनिधि सर्व सुलभ, विकासपरक व ईमानदार होना चाहिए। मतदाता ऐसे ही चरित्र वाले प्रतिनिधि को चुनने की रणनीति बना रहे हैं।