फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दीपावली पर शनिवार रात दो घंटे ही पटाखे जला सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने रात आठ से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस निर्देश का पालन कराने के लिए पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के साथ सीतापुर की सीमा से लगे फतेहपुर इलाके में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर जिले को छह जोन व 23 सेक्टरों में बांटा गया है। सीओ व एसडीएम को जोन तथा थानाध्यक्ष व तहसीलदार को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। ये अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को चप्पे-चप्पे पर नजर रखने की ड्यूटी लगाई गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिस क्षेत्र में सक्रिय रहेगी। पौने दो सौ प्रशिक्षु आरक्षियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। थानों के पुलिस कर्मियों को उनके क्षेत्र में मुस्तैद किया गया है। इसके साथ शहर में लगे 18 सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर 28 की गई है। कंट्रोल रूम से जुड़े इन कैमरों के जरिए शहर की निगरानी की जा रही है। इसके साथ सीतापुर सीमा से लगे फतेहपुर क्षेत्र में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। दीपावली पर डायल 112 के साथ चीता मोबाइल, शक्ति मोबाइल के अलावा गश्ती वाहनों को भी सतर्क किया गया है। आतिशबाजी के संबंध न्यायालय के आदेश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें