फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच तेज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने शुक्रवार को लोकसभागार में एक बैठक के दौरान कोरोना के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना और टीकाकरण की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोरोना के केस लगातार घट रहे हैं। इसके बाद भी किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी है। जांच में और तेजी लानी है जिससे जो केस मिल रहे हैं उन पर भी रोक लगाई जा सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना तथा आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान, एसीएमओ डॉ. आईपी वर्मा, डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. विनोद दोहरे, डॉ. संजय बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें