फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में श्री रामंदिर निर्माण को लेकर बाराबंकी में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर बाराबंकी में अलर्ट जारी किया गया है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर आतंकी गतिविधियों की आशंका जताई गई है। इसे लेकर पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी के लिए जिले में आगामी दस दिन के लिए आईजी स्तर के एक अफसर को तैैनाती दी गई है। दस दिनों तक पुलिस विभाग की कमान आईजी के हाथों रहेगी और यहां होने वाली प्रत्येक गतिविधि के बारे में वह शासन को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

सड़क मार्ग से अयोध्या जाने वाला प्रत्येक व्यक्ति बाराबंकी से होते हुए ही निकलता है। ऐसे में अयोध्या में पांच अगस्त को पीएम मोदी के आगमन व श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यहां पर शासन ने बुधवार को आईजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ विजय भूषण को छह अगस्त तक के लिए तैनात कर दिया है।
जिले में पहुंचकर उन्होंने एसपी कार्यालय पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली व इसके बाद पौधरोपण किया। अब अगले दस दिनों तक आईजी ही जिले के एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी समेत समस्त पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर यहां के हालात पर नजर रखेंगे व बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बाराबंकी में किसी प्रकार का कोई विवाद न सामने आए, आईजी स्तर के अफसर की यहां पर तैनाती की गई है। आईजी ने जिले में आगमन के साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर यहां के हालात के बारे में जायजा लेना शुरू कर दिया है। जल्द ही वह थाना प्रभारियों के साथ भी बैठक कर दिशा-निर्देश देंगे।
कई वर्षों की गतिविधियों पर नजर डालें तो बाराबंकी जिला अति संवेदनशील श्रेणी में आता है। यहां देवा शरीफ में भी कई बार आतंकी हरकतों के चलते एसटीएफ से लेकर एटीएस की टीमें चेकिंग अभियान चला चुकी हैं। कचहरी सीरियल ब्लास्ट के आरोपी आतंकी भी बाराबंकी शहर से पकड़े गए थे। बाराबंकी व अयोध्या जनपद सटा होने के चलते यहां पुलिस व प्रशासन हमेशा चौकन्ना रहता है। अब इसी को लेकर एक बार फिर से इस तरह की तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें