बाराबंकी। यूरिया की बढ़ी मांग व ओवररेटिंग की मिल रही शिकायतों को लेकर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार जांच करने निकले। उन्होंने बदोसराय, टिकैतनगर, सैदनपुर, मैलारायगंज व सफदरगंज क्षेत्र में उर्वरक की 16 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अभिलेख पूर्ण न होने पर न्यू किसान खाद भंडार दूल्लाहदेपुर को नोटिस दिया। वहीं दो दुकानों से उर्वरक के नमूने लिए।
जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को बताया कि उर्वरक की जिले में कोई कमी नहीं है। बुधवार को दो ब्रांडों की यूरिया की रैक आ गई है, वहीं गुरुवार को भी रैक मिलने से पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करा दी जाएगी। ऐसे में दुकानदार अपनी दुकानों के सामने स्टाक व रेट बोर्ड जरूर लगाए। पीओएस मशीन से उर्वरक की बिक्री कर किसानों को रसीद जरूर दे।