फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अखिलेश यादव की विवादित होर्डिंग पर सियासी घमासान

Wed, 08 Apr 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी।
विज्ञापन

दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव की तुलना करते हुए बनाई गई विवादित होर्डिंग से सियासी पारा चढ़ गया है। हालांकि सोमवार रात लगी इस होर्डिंग मंगलवार को फाड़ दी गई। यहां के विधायक सतीश चंद्र शर्मा प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हैं। एसपी ने शिकायत मिलने पर जांच कराने की बात कही है।
मथुरा नगर रजबाहा के पास सड़क किनारे सोमवार रात लगी होर्डिंग में अखिलेश यादव को फिल्म ''''धुरंधर'''' के विलेन रहमान डकैत के रूप में दिखाया गया है। विवादित होर्डिंग में एक तरफ अखिलेश यादव की लाल टोपी और काले चश्मे वाली एडिट तस्वीर है, जिसके नीचे अखिलेश का ल्यारी राज लिखा है। उनकी तस्वीर के नीचे सपा शासनकाल के दौरान हुए मुजफ्फरनगर और शामली के दंगों की खबरों की कटिंग भी लगी है।
विज्ञापन

होर्डिंग के दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कन्या पूजन करते हुए तस्वीर है, जिसके नीचे धुरंधर सीएम लिखा है। योगी की तस्वीर के नीचे माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी पर की गई कार्रवाई से संबंधित खबरें दर्शाई गई हैं। होर्डिंग में जनता से पूछा गया है, आपको क्या चाहिए?

रहमान डकैत पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी इलाके का एक कुख्यात डाॅन था। इन पोस्टरों के माध्यम से सपा शासन को दंगे, अराजकता और माफियाराज से जोड़कर दिखाया गया है। वर्तमान सरकार को माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने वाली बताया गया है।
होर्डिंग के नीचे यूथ अगेंस्ट माफिया के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह, महामंत्री अभिनव तिवारी और बाराबंकी प्रभारी लवकुश तिवारी के नाम और फोटो भी लगाए गए हैं। मंगलवार सुबह यह होर्डिंग ग्रामीणों के बीच कौतूहल का विषय बन गई और पूरे इलाके में इसकी चर्चा होने लगी। दोपहर बाद एसयूवी से आए चार लोगों ने होर्डिंग को फाड़ना शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 10 मिनट के भीतर ही होर्डिंग पूरी तरह नष्ट कर दी गई और सभी लोग मौके से भाग गए। होर्डिंग फाड़ते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। दरियाबाद के कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में न तो कोई शिकायत मिली है और न ही पुलिस को जानकारी है।

शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि विवादित होर्डिंग के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। दरियाबाद क्षेत्र के विधायक व खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

-
पार्टी के शीर्ष नेताओं को दी जानकारी
सपा जिलाध्यक्ष अयाज अहमद ने बताया कि होर्डिंग लगने की जानकारी है। सुनने में आया है कि होर्डिंग फाड़ दी गई है। इस प्रकरण की जानकारी पार्टी के शीर्ष नेताओं को दी गई है। होर्डिंग प्रकरण का जोरदार विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें